जगदलपुर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने विशाल बाइक रैली निकाली, जिला कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, खत्म की तीन दिवसीय हड़ताल
जगदलपुर में शासकीय कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर द्वितीय एवं तृतीय वर्ग के शासकीय कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल के आखिरी दिन बुधवार शाम 4 बजे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कृषि उपज मंडी प्रांगण से विशाल बाइक निकाली जो नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए जिला कार्यालय पहुंची ।