तानसेन: राजगढ़ से अगवा लड़की बदनपुरा में मिली, ₹2.5 लाख में बेचने की चर्चा
राजगढ़ जिले की पुलिस ने पुरानी छावनी थाने की मदद से बदनापुरा में एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है, इस लड़की को बेचने की भी चर्चा है। पता चला है कि ढाई लाख रुपए में लड़की को बदनापुरा इलाके में बेचा गया था। इस लड़की के परिजनों ने राजगढ़ में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद राजगढ़ पुलिस ग्वालियर पहुंची और स्थानीय बल मदद से लड़की को बरामद किया।