JPSC-JSSC भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग
रांची: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने JPSC और JSSC भर्ती में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने हाथों में "TAX INVOICE" लिखे पोस्टर लेकर सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
भाजपा का कहना है कि राज्य में योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है और नौकरियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने मांग की कि पिछले छह वर्षों की सभी भर्तियों की CBI से जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में कोई अधिकारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नौकरी से बर्खास्त किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।
भाजपा ने कहा कि वह इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक लगातार उठाती रहेगी और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग करती रहेगी।
#JPSC #JSSC #Jharkhand #JharkhandNews #Ranchi #BJP #HemantSoren #CBIInquiry #StudentProtest #RecruitmentScam #BreakingNews #PoliticalNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews