बांका: ललमटिया गांव में मामूली विवाद के बाद दो लोग घायल
Banka, Banka | Nov 3, 2024 बांका जिले के बौंसी प्रखंड स्थित ललमटिया गांव में मामूली विवाद को लेकर कुछ दंबगों ने दो लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। जख्मी की पहचान मनोज राय व चुन्नी देवी के रूप में हुई है। बौंसी रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद दोनों जख्मी को बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।