बांका: जिलेबिया मोड़ से उत्पाद विभाग की टीम ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 3, 2024 उत्पाद टीम ने रविवार सुबह 5 बजे जिलेबिया मोड़ से एक शराब तस्कर को 12 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान कटोरिया इनारावरण निवासी धंनजय तांती के रूप में हुई है। इसके साथ-साथ उत्पाद टीम ने बाराहाट के डफरपुर निवासी सोनू कुमार रजक को दोबारा शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच हुआ।