बांका: झिरवा गांव में पटाखा खेलते समय 8 साल का बच्चा झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Banka, Banka | Nov 3, 2024 थाना क्षेत्र के झिरवा गांव में रविवार करीब 11 बजे पटाखा छोड़ने के दौरान 8 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान आयुष्मान कुमार पिता मधुसूदन कुमार के रूप में हुई है। जख्मी अवस्था में पिता ने अपने पुत्र को आनन-फानान में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। मधुसूदन कुमार ने बताया कि आयुष्मान घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ पटाखा छोड़ रहा था।