दुधि: बराईडाड़ टोले में कुएं के अंदर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत, वन विभाग निकालेगी बाहर
सोनभद्र के बीजपुर स्थित ग्राम सभा पिंडारी के बराईडाड़ टोले में सोमवार को एक कुएं में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव में दहशत फैल गई।ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया कर रही है।