संदेश: गढ़हा में श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह धर्म सम्मेलन को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गई
4जून बुधवार तीन बजे श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह भव्य धर्म सम्मेलन को लेकर जलभरी यात्रा निकाला गया। जिसमे प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या मे महिला व पुरुष श्रद्धांलु शामिल हुए। जलभरी यात्रा गढ़हा स्थित महादेवा स्थान से शुरू होकर असनी बनास नदी पहुंचा जहां पर वैदिक मंत्रोचरण के साथ जलभरी कर वापस यज्ञ स्थल श्रद्धांलु पहुंचे। पूर्णाहुति व भंडारा 10 जून को होगा।