संदेश: संदेश विधान सभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी का भव्य तरीके से किया स्वागत
2 जून सोमवार को 5 बजे संदेश विधान सभा क्षेत्र मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्य सभा सांसद डॉक्टर भीम सिंह चंद्रवंशी का भव्य तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम भाजपा के वरीय नेता राम दिनेश यादव के नेतृत्व मे किया गया। साथ ही राज्य सभा सांसद भाजपा नेता के निजी कार्यलय मे पहुंचे जहां पर विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा किया गया।