सिकंदराराऊ: सलेमपुर इंडस्ट्री एरिया में सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियों का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया जायजा
23 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत सांसद हाथरस, विधायक सदर, विधायक सिकंद्राराऊ, विधायक सादाबाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।