धौलपुर जिले में बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। एसई विवेक शर्मा ने बताया कनिष्ठ अभियंता मरैना, थाना दिहोली और विद्युत थाना धौलपुर की संयुक्त टीम ने 26 लाख रुपये की बकाया राशि वाले कृषि कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए 10 ट्रांसफार्मर उतार दिए। जैतपुर से 5, तोमरों का अड्डा से 3 और कुसेड़ा से 2 ट्रांसफार्मर हटाकर रिस्टोर शाखा में जमा कराए गए। अभियान के दौरान विभाग ने 5 उपभोक्ताओं से मौके पर ही 3 लाख 55 हजार रुपये की बकाया राशि वसूल की।
#Dholpur #ElectricityDepartment #PowerRecovery #BijliVibhag #DholpurNews #ElectricityBill #RecoveryDrive #RajasthanNews #BreakingNews #MorenaJE
Dhaulpur, Dholpur | Jun 4, 2026