सहसवान: मुजरिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उघैती थाना क्षेत्र के बाला किशनपुर निवासी सुबोध के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि जब सुबोध काफी समय तक घर नहीं पहुंचे, तो उन्होंने फोन किया। एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और सुबोध की सड़क हादसे में मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रमोद ने बताया कि सुबोध खितौरा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे।