रजौली: अनुमंडल क्षेत्र के पतांगी में डंठल जलाने से भड़की आग, नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान
Rajauli, Nawada | Apr 25, 2026 रजौली अनुमंडल क्षेत्र के पतांगी गांव में शुक्रवार को लापरवाही से डंठल जलाने के कारण आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए प्रदीप प्रसाद के नेवारी के पुंज तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर एक नेवारी का पुंज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जबकि आसपास के पेड़-पौधों को ग्रामीणों की सतर्कता से समय रहते बचा लिया गया। जानकारी शनिवार को सुबह 7 बजे प्राप्त।