गुमला: 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद, ₹10 हजार जुर्माना
Gumla, Gumla | Apr 13, 2026 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश- चार सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो गुमला की अदालत ने आठ वर्ष के बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में सुनवाई किया आरोपी चैनपुर प्रखंड के सदान बुकमा निवासी 35 वर्षीय गोपी लोहरा को सजा सुनायी गयी। आरोपित को पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष कारावास एवं दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी। युवक ने जंगल ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया था।