होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: ज़िला भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष से नगर पालिका अध्यक्ष ने की मुलाकात, किया स्वागत
नर्मदापुरम स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी कांत देव सिंह के आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह का आत्मीय स्वागत कर चर्चा की।