गोरखपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद रमेश सिंह का पहला बड़ा बयान,"अखिलेश के PDA को बताया 'प्राइवेट डेवलपमेंट अथॉरिटी'
गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। रमेश सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव शिक्षा और रोजगार की बातें तो करते हैं, लेकिन जनता उनके शासनकाल