वारासिवनी: सूदखोरी कांड: पुलिस का शिकंजा कड़ा, छापों में मिल रहे अहम सुराग
सूदखोरी मामले में गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर सुनील अरोरा से पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी है। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने कई ठिकानों पर छापे मारकर जांच तेज कर दी है। गोलीबारी चौक क्षेत्र में एक दुकान से चेक सहित अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनसे लेन-देन के नए खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस बैंक खाते, लॉकर और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।