बसना: बसना विकासखण्ड के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में जीते कई पुरस्कार
छत्तीसगढ़ के बसना विकासखण्ड के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और पश्चिम भारत विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। इस प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, विज्ञान नाटिका, प्रश्नमंच, पोस्टर प्रतियोगिता और विज्ञान क्लब जैसी विविध विधाओं को शामिल किया गया था।