रायपुर: चँवली के पास वन विभाग ने अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा
वन विभाग ने रायपुर थाना क्षेत्र के चँवली के पास अवैध लड़कियों का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है।क्षेत्रीय वन अधिकारी पिड़ावा विजय सिंह ने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि उप वन संरक्षक झालावाड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे 'अवैध लकड़ी परिवहन एवं चिरान रोकथाम अभियान' के तहत कार्यवाही की गई है।