जगाधरी: जगाधरी बस स्टैंड के पास महिला के कानों की बालियां और गले के सोने की चेन साथ ₹5000 ले उड़ा स्कूटी सवार मामला दर्ज
महिला बस स्टैंड पर उतरी तो युवक ने उसे अपनी स्कूटी पर छोड़ने की बात कही। महिला उसके पीछे बैठ गई आगे जाकर उसने उसके कानों की बालियां गले से सोने की चेन और पैसे पर्स में रखवा लिए और बातों में लगाकर चोरी कर ली। स्कूटी खराब होने का बहाना बनाकर उसने महिला को उतार दिया और मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की।