गुना नगर: सिरसी/तिलवाड़ा: बाजार जाने के लिए निकलीं बुआ-भतीजी लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवाड़ा से 25 अप्रैल को हाट-बाजार जाने निकली बुआ-भतीजी लापता हो गईं। बाद में 19 वर्षीय बुआ का पता चल गया, लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग भतीजी अब भी गायब है। परिजनों ने गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिवार ने एसपी से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।