ब्रेकिंग: शिव मंदिर में तोड़फोड़ और कब्जे का आरोप, साधु ने एसएसपी से लगाई गुहार
बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर परिसर में तोड़फोड़, अवैध कब्जा, गंदगी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए नाथ संप्रदाय के साधु योगी धनंजय देवनाथ ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना-पत्र में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मंदिर की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और परिसर की साफ-सफाई कराने की मांग की गई है। पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
#बरेलीन्यूज़लाइव
Bareilly, Bareilly | Jul 31, 2026