नकुड: अम्बेहटी के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
नकुड़ पुलिस और बदमाशों के बीच अंबेहटी में नकुड रोड़ पर मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नकुड़ रुचि गुप्ता, पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। चर्चित पूनम मित्तल हत्या कांड का हो सकता है खुलासा