कोरबा के पथर्रीपारा में सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। घर में घुसे नाग ने पहले पिंजरे में बंद पालतू तोते को डसकर मार डाला, इसके बाद पूजा कक्ष में पहुंचकर मूर्तियों के बीच फन फैलाकर बैठ गया। घटना से परिवार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर RCRS टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नाग का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
Korba, Korba | Aug 2, 2026