मखदुमपुर: मखदुमपुर में अवैध संबंध के आरोप में महिला की पिटाई, देवर समेत ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
मखुदुमपुर प्रखंड में एक महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसके देवर सहित ससुराल के अन्य लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं बीच-बचाव में उसके बच्चे भी चोटिल हो गए। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बातचीत में पूरी घटना बताई।