सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पहलवान चौक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में पहलवान चौक पेट्रोल पंप के समीप NH 80 पर अज्ञात वाहन एक 65 वर्षीय व्यक्ति को कुचलता फरार हो गया. घटना सोमवार अपराह्न 9 बजे की है. घटनास्थल पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बोकू यादव के पुत्र आजादी यादव के रूप में हुई. मृतक काम से अपने घर लौट रहा था. हादसे का शिकार हुआ.