बैकुंठपुर: बैकुंठपुर प्रखंड में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जागरूकता साइकिल यात्रा
गोपालगंज : बैकुंठपुर प्रखंड में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर शाह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, अपर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।