कौंच: नदीगांव में नाबालिक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कोंच से मध्यप्रदेश तक वारदात का दावा, पिता ने सीओ से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 28, 2026 रविवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नदीगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दो नामजद व दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सीओ कोंच को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 14 जून को किशोरी को बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश के दबोह ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।