जौनपुर: भगवान गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती व काली मां की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ 5 दिवसीय अनुष्ठान जौनपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां काली की प्रतिमाओं का बुधवार की देर रात लगभग 2 बजे तक नखास स्थित शक्ति कुण्ड पर विसर्जन किया गया।