नगर पालिका परिषद जौनपुर से बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या उपस्थित रहे। इसके साथ ही हजारों की संख्या में लोग पैदल, बाइक से शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा का आयोजन भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और धार्मिक सम्मान के लिए किया जा रहा है