देवघर: गुरु पूर्णिमा पर देवघर के बाबा बैधनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
देवघर में गुरु पूर्णिमा को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आज बुधवार सुबह 4:00 भर से ही जनरल रूट लाइन में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें एवं शीघ्र दर्शनम् की कतार में भी काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। श्रद्धालु चार-चार घंटे लाइन में लगकर गुरु पूर्णिमा को बाबा बैजनाथ की पूजा अर्चना करते देखे गए वहीं जिला प्रशासन की ओर से सभी जगह पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात किए गए थे।