कासगंज: अमांपुर रोड पर सहावर गेट फाटक से चांडी फाटक तक रेलवे ने बिछाई नई रेल लाइन
कासगंज में अमांपुर रोड पर सहावर गेट फाटक से चांडी फाटक तक नई रेल लाइन बिछाई गई। यह कार्य सेक्शन इंजीनियर पीडब्लूआई मीना के निर्देश पर किया गया। इस कार्य कलगभग 70 से 80 रेलवे के कर्मी लगे। नई लाइन बिछाने का मुख्य कारण पुरानी पटरियों को हटाकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुरानी पटरियों के होने के कारण ट्रेनों के गुजरने पर उनके टूटने का खतरा था।