पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ छापेमारी, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात 8:45 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध की गई छापेमारी के दौरान 220 ग्राम गांजा एक कीपैड मोबाइल और 3050 रुपए बरामद किए गए और साथ ही मौके से दो अभियुक