किशनगंज: किशनगंज में जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के समयबद्ध निपटारे और दीपावली से पहले सरकारी भवनों की मरम्मत का दिया निर्देश
किशनगंज में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री जनता दरबार, लोक सेवाओं का अधिकार और अन्य पोर्टल से मिले आवेदनों का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य मामलों की समीक्षा के साथ ही दीपावली से पूर्व सरकारी स्कूलों, पीएचसी और भवनों की मरम्मत सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।