ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर पुलिस के 6 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, समारोह में दी गई सम्मानजनक विदाई
ग्वालियर में रविवार शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 6 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना।