शिवपुरी नगर: सिंहनिवास गांव में तनाव: घायल के बयानों से पलटा मामला, दूसरा पक्ष भी बना आरोपी
शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहनिवास गांव में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की है। पूर्व जनपद अध्यक्ष पारम रावत के भाई जय सिंह रावत समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई ग्वालियर में उपचाररत प्रमोद रावत और उनकी पत्नी के बयानों के आधार पर हुई है।