Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

रघुराजनगर नगरी: मझगवां: मिचकुरियन में 6 वर्षीय बच्चे के अंडकोष में सरिया घुसा, सतना के डॉक्टरों ने दी जान

मारकुंडी के टिकरिया निवासी परिजन 6 वर्षीय बच्चों को लेकर मझगवां के मिचकुरियन काम करने गए थे । परिजन काम में व्यस्त हो गए, खेलते खेलते बच्चे के अंडकोष में सरिया आरपार हो गया । शुक्रवार रात 10 बजे परिजन घायल बच्चे को सतना जिला अस्पताल लाए, डॉ. की टीम ने बच्चे के अंडकोष से 3 फीट का सरिया निकाल लिया और मासूम बच्चे को जीवनदान दिया है ।

MORE NEWS

सतना।चेम्बर चुनाव की शुरू होगी मतगणना

सतना।चेम्बर चुनाव की शुरू होगी मतगणना

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

मैहर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को ऑपरेशन सेफ क्लिक के अंतर्गत जागरूकता रथ को घंटाघर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवं श्री अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।*
*दोनों अतिथियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।*

मैहर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को ऑपरेशन सेफ क्लिक के अंतर्गत जागरूकता रथ को घंटाघर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवं श्री अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।* *दोनों अतिथियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।*

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

*बीजेपी सांसद और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने रचाई दूसरी शादी*
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दूसरी शादी कर ली है। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देब का अपनी पहली पत्नी से 2025 में तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी का नाम नीति था। सूत्रों का दावा है कि बिप्लब कुमार देब ने एक बेहद निजी फंक्शन में कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के सात फेरे लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 19 जून को दिल्ली में कन्नड़ अभिनेत्री को अपना जीवनसाथी बनाया। इसके बाद एक रिसेप्शन का फंक्शन अगरतला में हुआ। बिप्लब कुमार देब की उम्र अभी 54 साल है।

*बीजेपी सांसद और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने रचाई दूसरी शादी* त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दूसरी शादी कर ली है। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देब का अपनी पहली पत्नी से 2025 में तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी का नाम नीति था। सूत्रों का दावा है कि बिप्लब कुमार देब ने एक बेहद निजी फंक्शन में कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के सात फेरे लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 19 जून को दिल्ली में कन्नड़ अभिनेत्री को अपना जीवनसाथी बनाया। इसके बाद एक रिसेप्शन का फंक्शन अगरतला में हुआ। बिप्लब कुमार देब की उम्र अभी 54 साल है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

ज्योति याराजी बनीं एशिया की सबसे तेज़ महिला धावक: एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
ज्योति याराजी ने 65वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ को महज 12.99 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। चोट से उबरने के बाद उन्होंने मैदान पर यह धमाकेदार वापसी की है। इस दमदार जीत के साथ उन्होंने नागोया (जापान) में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।

ज्योति याराजी बनीं एशिया की सबसे तेज़ महिला धावक: एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई ज्योति याराजी ने 65वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ को महज 12.99 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। चोट से उबरने के बाद उन्होंने मैदान पर यह धमाकेदार वापसी की है। इस दमदार जीत के साथ उन्होंने नागोया (जापान) में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

*ढाबे में घुसे दर्जनभर बदमाशों का तांडव: शराब के लिए मांगे 5 हजार, विरोध पर कर्मचारी को पीटा, CCTV में कैद हुई दबंगई*
सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद ढाबे में रविवार रात दर्जनभर से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस बदमाशों ने ढाबे में तोड़फोड़ की, कुर्सी-टेबल तोड़ दिए और एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी पुष्पराज दहिया ने बताया कि रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। जब रुपये देने से इनकार किया गया तो उन्होंने अपने अन्य साथियों रिशु सिंह, आदित्य सिंह सहित करीब दर्जनभर युवकों को बुला लिया और हमला कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। हमलावरों ने ढाबे में तोड़फोड़ करने के साथ ही टेक्नो कंपनी का मोबाइल और 5 हजार रुपये नकद भी ले लिए।
मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी ढाबा संचालक एवं लोहरौरा ग्राम पंचायत के प्रधान विकल्प सिंह को दी गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

*ढाबे में घुसे दर्जनभर बदमाशों का तांडव: शराब के लिए मांगे 5 हजार, विरोध पर कर्मचारी को पीटा, CCTV में कैद हुई दबंगई* सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद ढाबे में रविवार रात दर्जनभर से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस बदमाशों ने ढाबे में तोड़फोड़ की, कुर्सी-टेबल तोड़ दिए और एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी पुष्पराज दहिया ने बताया कि रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। जब रुपये देने से इनकार किया गया तो उन्होंने अपने अन्य साथियों रिशु सिंह, आदित्य सिंह सहित करीब दर्जनभर युवकों को बुला लिया और हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। हमलावरों ने ढाबे में तोड़फोड़ करने के साथ ही टेक्नो कंपनी का मोबाइल और 5 हजार रुपये नकद भी ले लिए। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी ढाबा संचालक एवं लोहरौरा ग्राम पंचायत के प्रधान विकल्प सिंह को दी गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026