छपरा: इसुआपुर बाजार में गैस की दिक्कत से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने छपरा-मशरक मुख्य सड़क पर लगाया जाम
Chapra, Saran | May 26, 2026 जिले के इसुआपुर बाजार में भारत गैस एजेंसी के सामने गैस सिलिंडर की भारी किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 12 बजें के लगभग जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने छपरा-मशरक एस एच 90 मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के द्वारा जल्द ही गैस उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद ही जाम हटाया जा सका।