चरपोखरी: लीलारी में आकाशीय बिजली से किसान का घर हुआ तबाह, प्रशासन से मुआवजे की मांग
प्रखंड क्षेत्र के लीलारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान का घर लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस भीषण घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार की दोपहर 1:00 करीब बताया गया कि लीलारी गांव निवासी देवेंद्र सिंह के घर पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गया।