राजस्थान की माटी से निकलकर महाराष्ट्र की राजनीति में सशक्त पहचान बनाने वाले महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सिरोही के मूल निवासी राज के पुरोहित का 18 जनवरी को मुंबई निधन हो गया था। यह समाचार मिलते ही सिरोही सहित पूरे राजस्थान और प्रवासी समाज में शोक की लहर दौड़ गई थी।