दहशत; कवर्धा शहर के मठपारा स्थित लकड़ी टाल के पास रात करीब 11 :16 बजे CCTV कैमरे में तेंदुए जैसी आकृति दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके में लोगों की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले एक निजी अस्पताल के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था। अब मठपारा से सामने आए फुटेज के बाद वन विभाग की निगरानी और सतर्कता अहम है।
लोगों से अपील है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाएं, उसे घेरने या भगाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। अफवाहें फैलाने से बचें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। #chhattisgsrhupdate #Kawardha #LeopardAlert #KawardhaNews #ForestDepartment
Durg, Durg | Oct 29, 2026