इंदौर: इकोनॉमी कॉरिडोर के लिए व्यापारी ने दी सहमति, एमपीआईडीसी अधिकारियों को सौंपा सहमति पत्र, अब तक 100 बीघा जमीन का हुआ अधिग्रहण
Indore, Indore | Apr 3, 2025 जिला प्रशासन के द्वारा इंदौर से पीथमपुर के बीच इकोनॉमी कॉरिडोर बनाया जा रहा है,लेकिन पर्याप्त जमीन नहीं उपलब्ध होने से योजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है कुछ किसान और आम लोग इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे है जबकि कुछ लोग जिला प्रशासन को मदद के लिए आगे आ रहे है ऐसे में आज फिर एक भूमि स्वामी ने खुद ही एमपीआईडीसी पहुंचकर अपनी जमीन देने के लिए सहमति प्रदान की है।