इंदौर: नगर निगम ने पत्थर गोदाम के कांछी मोहल्ले में वाइन शॉप पर की कार्रवाई, ₹52 लाख का था बकाया
Indore, Indore | Apr 3, 2025 नगर निगम ने शहर में बकाया वसूली के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पत्थर गोदाम के कांछी मोहल्ले में स्थित शराब दुकान पर नगर निगम ने कब्जा कर लिया है। इस दुकान पर पिछले दो वर्षों से 52 लाख रुपये का बकाया था। 31 मार्च को दुकान का ठेका बदला और 1 अप्रैल से यह किसी अन्य के नाम पर चला गया, लेकिन बकाया चुकता न होने पर नगर निगम ने कड़ा कदम उठाया। महेंद्र सिंह राठौर, सहायक