जमुई: पद्मावत गांव में युवक को लगा करंट
Jamui, Jamui | Mar 28, 2025 पद्मावत गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब एक युवक को करंट लग गया। जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान पद्मावत गांव निवासी महेंद्र महतो का पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था। तभी वह करंट से झुलस गया।