जमुई: चौडीहा के पास दो बाइकों की टक्कर में बैंक मैनेजर सहित तीन लोग घायल, डायल 112 की पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 28, 2025 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा के पास शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार बैंक मैनेजर और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।