राजगढ़: राजगढ में AGTF प्रभारी पाटिल IPS ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, रोहित गोदारा गैंग के 2 बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Sep 30, 2026 डीजीपी राजस्थान के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एजीटीएफ और चूरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।सरदारशहर एरिया में दो अभियुक्तों अनिल कुमार और नितेश बागड़िया को गिरफ्तार किया गया है।दोनों के कब्जे से तुर्की में बनी जिगाना विदेशी पिस्टल, 4 मैगजीन और करीब 50 राउंड बरामद किये गये हैं। इस कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी वारदात को टाल दिया।