कानपुर: कानपुर में 69 केंद्रों पर चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा, त्रिस्तरीय हो रही चेकिंग
शहर में 69 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय चेकिंग की जा रही है।सबसे पहले सिविल पुलिस चेकिंग कर रही है इसके बाद एल आई यू और उसके बाद एजेंसी बायोमेट्रिक चेकिंग कर रही है। परीक्षा में किसी भी तरह की सेंधमारी न हो इसके लिए परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।