कानपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 69 केंद्र, अभ्यार्थियों का हुजूम पहुंचा शहर
पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार शहर के 69 केंद्रों पर होगी। इसमें 27-27 हजार परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में 2000 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार देर रात अभ्यर्थी ट्रेनों-बसों से शहर आने लगे। शहर के अभ्यर्थी भी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए तो स्टेशन और बस अड्डे पर हुजूम उमड़ पड़ा।