छतरपुर नगर: नौगांव में प्रेम प्रसंग विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपी दबोचे
छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला की मारपीट के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या की धाराएं जोड़ते हुए एफआईआर में नामजद दो पुरुषों और दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसकी जानकारी एसपी ने सोमवार को दी