गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोला संसारपुर मार्ग पर स्थित धांजू पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने देर रात्रि बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस बीच टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मैलानी पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा परंतु जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव।